UPI Payment आज के दौर में सबसे ज्यादा लोगो के लिए इस्तमाल किया जाने वाला पेमेंट सिस्टम है | लोग बड़ी संख्या में Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे एप्लीकेशन्स के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसक्शन्स कर रहे है | लेकिन कभी कभी ऐसा भी होता है की हम जल्दबाजी में गलत UPI ID दर्ज कर देते है और हमारा पैसा दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में चला जाता है |
ऐसे में लोगो के सामने अक्सर समस्या आती है की ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है – “Wrong UPI Transaction Complaint कैसे करें?” और “Where to Complaint for Wrong UPI Payment?” लेकिन अब आपको डरने की जरूरत नहीं है |
यहाँ पर आपको हम ऐसे तरीके बतायंगे जिससे की transaction dispute raise किया जा सकता है।
हालांकि यह आवश्यक ही नहीं की आपका पैसा रिफंड हो जायेगा , लेकिन official complaint process शुरू करना बहुत जरूरी है।
Wrong UPI Transaction होने पर सबसे पहले क्या करें?
जब कभी गलती से पैसा गलत account या UPI ID में चला गया है तो सबसे पहले ट्रांसक्शन्स की डिटेल्स सेव करें। Transaction ID, UTR number, पेमेंट का स्क्रीनशॉट और एवं पेमेंट डेट भविष्य के लिए आवश्यक है | इसके बाद अब अपने UPI app में जा कर ट्रांसक्शन की हिस्ट्री ओपन करे |

सभी UPI ऐप्स में “Help”, “Raise Issue” या “Report Problem” जैसे विकल्प होते है | NPCI के अनुसार अपने PSP app या TPAP app के माध्यम से UPI complaint raise कर सकते हैं। याद रखे जितनी जल्दी सम्भव हो आप अपनी कंप्लेंट कर दे उतनी जल्दी आपकी इन्वेस्टीगेशन प्रारम्भ हो जाएगी | इसलिए पेमेंट गलत हो जाने पर चरण कंप्लेंट करे |
Complaint for Wrong UPI Payment कहाँ करे?
अगर आप गलत UPI payment की शिकायत करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले complaint उसी ऐप्लिकेशन में करें जिससे आपने payment भेजा था। उदाहरण के लिए:
- Google Pay
- PhonePe
- Paytm
- BHIM UPI
अगर आप की समस्या का समाधान फिर भी नहीं हो पाता है तो आप संबंधित बैंक में शिकायत करे | NPCI की official grievance process के अनुसार complaint escalation का क्रम इस प्रकार हो सकता है |
- UPI App / Payment App
- PSP Bank
- Account Holding Bank
- NPCI
- RBI Ombudsman
NPCI ने UPI dispute redressal mechanism उपलब्ध कराया है जहां users online complaint register कर सकते हैं।
NPCI Complaint कैसे करें?
यदि बैंक या यूपीआई ऐप से सहायता नहीं मिल पा रही है तो आप NPCI की वेबसाइट पर कंप्लेंट कर सकते हैं। Official NPCI grievance portal पर जाकर ट्रांजेक्शन की जानकारी submit की जा सकती हैं।
शिकायत करते समय आमतौर पर निम्न जानकारी आप से मांगी जाती हैं:
Transaction Reference Number (RRN)
- Bank Name
- Transaction Date
- Amount
- UPI ID
- Mobile Number
- Issue Description
आप NPCI toll-free number पर भी कॉल करके Wrong UPI Payment complaints की जानकारी प्राप्त कर सकते है
क्या गलत UPI Payment रिफंड हो सकता है ?
यह ठीक ठीक नहीं कहा जा सकता है | दरअसल यह निर्भर करता है situation पर क्यूंकि कई बार ट्रांजेक्शन फैले या पेंडिंग रहने की स्थिति में आपका अमाउंट अपने आप रिफंड हो जाता है | हाँ लेकिन अगर पैसा सक्सेसफुली दूसरे व्यक्ति के अकॉउंट में चला गया है तो फिर इस केस में रिकवरी में परेशानी हो सकती है |
कई केस में यूजर्स के अनुभव के अनुसार recipient का कंसेंट भी आवश्यक हो सकता है। कुछ यूजर्स का अपने अनुभव के आधार पर यह भी मानना है की bank और NPCI complaint के बाद भी रिकवरी में टाइम लग सकता है | हालांकि रिपोर्ट्स के आधार पर NPCI और banks ने Wrong UPI payment के मामलो को को जल्दी निपटाने के लिए chargeback related process को मजबूत किया है।
RBI Ombudsman में शिकायत कब करें?
यदि आपका बैंक या UPI payment app आपकी शिकायत का निराकरण नहीं करता है तो आप RBI Integrated Ombudsman Scheme के तहत अपनी कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं। RBI banking complaints और digital payment disputes के लिए grievance mechanism की सुविधा है।
RBI कंप्लेंट करने से पहले:
- Bank complaint number save करके रखे
- शिकायत का reference number रखें
- सभी स्क्रीनशॉट्स और प्रूफ आपके पास होने चाहिए
UPI Fraud और Wrong Transaction में क्या फर्क है यह जाने
अक्सर लोग गलत समझते है की Wrong UPI payment और fraud transaction को एक जैसा समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। यदि आपने खुद पेमेंट भेजा है तो यह Wrong UPI Transaction होगा | लेकिन किसी scam/fraud से payment हुआ तो यह एक UPI Fraud है |
इस स्थिति में आप तुरंत बैंक को सूचित करें | इसके साथ ही Cyber Crime Portal पर भी complaint करें | साथ ही Helpline 1930 पर report करें| NPCI भी unauthorized transactions के मामलों में bank complaint की सलाह देता है।
Wrong UPI Transaction से कैसे बचें?
UPI payment करते समय एक छोटी सी गलती भी आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। इसलिए payment भेजने से पहले:
- Receiver name वेरिफाई करें
- UPI ID जिसे आप पेमेंट कर रहे है वो 2 बार चेक करें
- अगर आप बड़ा ट्रांजेक्शन कर रहे हो ततो पहले ₹1 का पेमेंट करके टेस्ट करें |
- कभी भी Unknown QR code scan न करें
- किसी के कहने पर collect request blindly approve न करें
- NPCI और banks लगातार users को सुरक्षित डिजिटल पेमेंट प्रैक्टिस फोलो करने की सलाह देते हैं।
FAQs
Wrong UPI Transaction Complaint कहाँ करें?
सबसे पहले संबंधित UPI App में कंप्लेंट करें जिससे पेमेंट किया गया था। इसके बाद बैंक, NPCI और RBI Ombudsman तक मामला escalate किया जा सकता है।
क्या गलत UPI Payment रिफंड हो सकता है?
यदि ट्रांजेक्शन failed या pending है तो रिफंड जल्दी हो सकता है। लेकिन सक्सेजफुल गलत ट्रांसफर में रिकवरी की प्रक्रिया अलग हो सकती है।
NPCI UPI Complaint Number क्या है?
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार NPCI UPI complaint helpline 1800-120-1740 है।