UPI QR Code Generator for Shopkeepers: आज के समय में में लगभग हर दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट होने लगी है। पहले लोग जेब में कैश लेकर चलते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग PhonePe, Google Pay और Paytm से ही पेमेंट करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपकी दुकान पर UPI QR Code नहीं है, तो कई बार ग्राहक वापस भी चले जाते हैं।
अच्छी बात यह है कि दुकान के लिए QR Code बनाना बिल्कुल फ्री है। इसके लिए आपको कोई बड़ी मशीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ मोबाइल और बैंक अकाउंट होना चाहिए। तो चलिए इस पेज में निचे देखते है की दुकान के लिए फ्री UPI QR Code कैसे बनाएं? क्या क्या चाहिए |
UPI QR Code क्या होता है?
हमको सबसे पहले यह जानकारी होनी चाहिए की चाहिए की QR Code होता क्या है, UPI QR Code एक ऐसा कोड होता है जिसे ग्राहक अपने मोबाइल से स्कैन करके सीधे आपके बैंक अकाउंट में पैसे भेज सकता है। इसमें बार-बार मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर बताने की जरूरत नहीं पड़ती। बस ग्राहक क्यूआर कोड स्कैन करता है, रकम डालता है और पेमेंट हो जाती है। आजकल छोटी किराना दुकान से लेकर बड़ी दुकान तक हर जगह QR Code इस्तेमाल हो रहा है।
UPI QR Code Generator for Shops: किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत है

अगर आप अपनी दुकान के लिए QR Code बनाना चाहते हैं तो आपके पास ये चीजें होनी चाहिए —
- बैंक अकाउंट
- बैंक से लिंक मोबाइल नंबर
- स्मार्टफोन
- इंटरनेट
- कोई भी UPI App
कौन-कौन से App से UPI QR Code बना सकते हैं?
आज के समय में जो की एक डिजिटल युग है ऐसे में कई ऐप फ्री में QR Code बनाने की सुविधा देते हैं जैसे —
- PhonePe
- Google Pay
- Paytm
- BHIM UPI
- BharatPe
PhonePe से दुकान का QR Code कैसे बनाएं?
अगर आप PhonePe इस्तेमाल करते हैं तो आसानी से QR Code बना सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से क्यूआर कोड बना सकते है
- सबसे पहले PhonePe ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करें।
- अब अपना बैंक अकाउंट जोड़ लें।
- इसके बाद “Business” या “Payment Accept” वाला ऑप्शन खोलें।
- यहां अपनी दुकान का नाम और जरूरी जानकारी भरें।
- अब आपका QR Code बन जाएगा।
- QR Code डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकलवा लें और दुकान पर लगा दें।
Google Pay से QR Code कैसे बनाएं?
Google Pay में भी QR Code बनाना आसान है।
- Google Pay खोलें |
- प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें |
- Business Payment वाला ऑप्शन चुनें |
- बैंक अकाउंट Verify करें |
- QR Code Generate कर लें |
QR Code लगाने के फायदे
पेमेंट जल्दी मिलती है
ग्राहक तुरंत स्कैन करके पैसे भेज देता है।
छुट्टे पैसे की परेशानी खत्म
बार-बार खुले पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ती।
दुकान प्रोफेशनल लगती है
जब दुकान पर QR Code लगा होता है तो ग्राहक का भरोसा भी बढ़ता है।
पेमेंट का रिकॉर्ड रहता है
हर ट्रांजैक्शन मोबाइल में सेव हो जाती है।
QR Code लगाते समय ध्यान रखे ये बाते
- QR Code साफ दिखाई देना चाहिए
- उसे ऐसी जगह लगाएं जहां ग्राहक आसानी से स्कैन कर सके
- बेहतर होगा कि QR Code को Laminate करवा लें
- समय-समय पर चेक करते रहें कि QR सही काम कर रहा है या नहीं
- सामान्य UPI QR Code बिल्कुल फ्री में बन जाता है। कई कंपनियां फ्री स्टिकर और स्टैंड भी भेजती हैं।
निष्कर्ष:
अगर आपकी कोई दुकान है और अभी तक आपने QR Code नहीं लगाया है, तो आज ही बना लीजिए। इससे ग्राहक को आसानी होती है और आपकी पेमेंट भी जल्दी मिल जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या पैसा नहीं लगता। अब डिजिटल पेमेंट का समय है, इसलिए हर दुकानदार के पास UPI QR Code जरूर होना चाहिए। यहाँ दी गयी UPI QR Code Generator तरीको का उपयोग करके आप अपना क्यूआर कोड बना सकते है
FAQ – दुकान के लिए UPI QR Code Generator से जुड़े सवाल
क्या दुकान के लिए UPI QR Code फ्री में Generate हो जाता है?
हाँ, PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप की मदद से आप बिल्कुल फ्री में QR Code बना सकते हैं।
QR Code बनाने के लिए क्या चाहिए?
इसके लिए बैंक अकाउंट, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर, स्मार्टफोन और इंटरनेट होना जरूरी है।
क्या बिना बिजनेस अकाउंट के QR Code बना सकते हैं?
हाँ, सामान्य UPI अकाउंट से भी QR Code बनाया जा सकता है। लेकिन दुकान के लिए Business Account ज्यादा अच्छा रहता है।
क्यूआर कोड से पेमेंट सीधे बैंक अकाउंट में आती है?
हाँ, ग्राहक द्वारा की गई पेमेंट सीधे आपके बैंक अकाउंट में आती है।
QR Code स्कैन नहीं हो रहा तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में इंटरनेट चेक करें, QR Code साफ करें या नया QR Code डाउनलोड करके इस्तेमाल करें।
क्या क्यूआर कोड बनवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं?
नहीं, सामान्य UPI QR Code Generate करना पूरी तरह फ्री होता है।
कौन-कौन से ऐप से दुकान का QR Code बना सकते हैं?
आप PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM UPI और BharatPe जैसे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या QR Code सुरक्षित होता है?
हाँ, सही UPI ऐप से बनाया गया QR Code सुरक्षित होता है। बस अपना OTP और बैंक जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए
Sources